भाजपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया

By Desk
On
भाजपा ने महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन किया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण किया। महात्मा फुले को 19वीं सदी के विचारक, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक, विद्वान और संपादक के रूप में याद किया है। उन्होंने अपना जीवन महिलाओं, वंचितों और शोषित किसानों का उत्थान करने में खपा दिया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, ''महान भारतीय विचारक, समाज सुधारक, लेखक एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।'' उल्लेखनीय है, महात्मा फुले ने हमेशा सत्यशोधक समाज के अभियान को प्राथमिकता दी। वो निर्माण परियोजनाओं में काम करने वाले मजदूरों के लिए रात्रि स्कूल चलाते थे। उन्होंने अस्पृश्यता और जाति व्यवस्था जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जीवन भर काम किया। वो महिला सशक्‍तीकरण और बालिका शिक्षा के प्रबल समर्थक रहे हैं। उन्हें 11 मई, 1888 को महाराष्‍ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विट्ठलराव कृष्णाजी वांडेकर ने महात्मा की उपाधि से अलंकृत किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महात्मा फुले को सामाजिक न्याय का चैंपियन बता चुके हैं। 11 अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में जन्मे महात्मा फुले का निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ था।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी फिल्म 'The Young Tank Commander' के प्रीमियर में हुई शामिल उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी फिल्म 'The Young Tank Commander' के प्रीमियर में हुई शामिल
शहीद अरुण खेत्रपाल की वीरगाथा पर बनी है फिल्म
पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी श्रीमती कौशल देवी जोशी का निधन
पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नीरज उधवानी के निवास पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को ढांढस बंधाया।
पंजाब सरकार पंजाब के हर कोने से नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रुति चौधरी एवं किरण चौधरी से की शिष्टाचार भेंट
जयपुर में कानून व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने ली बैठक
ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर जोरदार धमाका, कई के मारे जाने की आशंका