महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

By Desk
On
  महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

मुंबई । मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को नया मुख्यमंत्री बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने काे कहा है। राज्यपाल जल्द ही राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने का न्योता देंगे।

राज्य में 14वीं विधानसभा वर्ष 2019 में गठित हुई थी। 14वीं विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर अर्थात आज समाप्त हो रहा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आज दिन में 11 बजे मुंबई में राजभवन में पहुंचे थे और एकनाथ शिंदे ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दिया। इससे मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद 14वीं सरकार का मंत्रिमंडल अपने आप बर्खास्त हो गया है। राज्यपाल ने एकनाथ शिंदे को कार्यवाहक मुख्यमंत्री का अधिकार पत्र भी सौंप दिया है।

अन्य खबरें खालसा पंथ की स्थापना ने लोगों में साहस और बलिदान की भावना पैदा की: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

शिंदे समूह की शिवसेना के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने बताया कि आज मुख्यमंत्री सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने पद का इस्तीफा दे दिया है। यह संवैधानिक प्रावधानों के तहत किया गया है। बहुत जल्द एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक होगी और नया मुख्यमंत्री तय किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर एनडीए गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है।

अन्य खबरें कितनी संपत्ति है मुख्य सचिव सुधांश पंत के पास ?

उल्लेखनीय है कि राज्य में 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को मतगणना 23 नवंबर को संपन्न हुई। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से 232 सीटें मिली हैं। इनमें भाजपा को 132 , शिवसेना शिंदे समूह को 57 और राकांपा अजीत पवार को 41 सीटें मिलीं हैं। जबकि महाविकास आघाड़ी को कुल 48 सीटें मिलीं है। इनमें शिवसेना यूबीटी को 20, कांग्रेस को 16 , राकांपा शरद पवार समूह को 10 और समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिलीं है। राज्यपाल प्रथा और परंपरा के अनुसार सबसे बड़े दल भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।

अन्य खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ? आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ?
आरएएस मुक्ता राव की ओर से कथित तौर पर भुगतान ना करने पर आर्किटेक्ट भारत सैनी द्वारा आत्महत्या मामले में...
राजस्थान के मंत्रियों के लिए 13.60 करोड़ रुपए में 40 फॉच्यूनर गाड़ियां खरीदेगी सरकार !
राहुल गांधी के नित नए प्रयोग से सेवादल का हुआ बंटाधार 
संगीतमयी अंदाज़ में सजी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला ‘कल्चर डायरीज’ की अलबेली शाम !
पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स