केदारनाथ व महाराष्ट्र चुनाव में हिंदुत्व की विजय पर गोलू देवता मंदिर में हुई विशेष पूजा

By Desk
On
  केदारनाथ व महाराष्ट्र चुनाव में हिंदुत्व की विजय पर गोलू देवता मंदिर में हुई विशेष पूजा

देहरादून । उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र चुनाव में हिंदुत्व की विजय होने पर चंपावत के ऐतिहासिक न्याय देवता गोलू देवता मंदिर में रविवार को विशेष पूजा-अर्चना किया गया। यह आयोजन माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून के संस्थापक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कराया।

मंदिर के महंत जोगिंदर नाथ और मुख्य पुजारी आचार्य बसंत वल्लभ पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न करवाई। पूजा के

अन्य खबरें  सीएम धामी ने की अमित शाह से मुलाकात,

दौरान चंपावत व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास साह, डॉ. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, जगदीश गौड़ समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य डॉ. बिपिन जोशी गोलू देवता की कृपा के प्रतीक स्वरूप यहां का प्रसाद और भभूति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की जाएगी। इसके साथ ही प्रसाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक भी पहुंचाया जाएगा। जोशी ने कहा कि यह पूजा न केवल चुनाव विजय पर कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम था, बल्कि इसे हिंदुत्व की शक्ति और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव के रूप में भी मनाया गया। इस आयोजन में गोलू देवता की महिमा और राष्ट्रीय एकता के प्रति आस्था का भाव प्रकट किया गया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

राजकॉप सिटीजन एप की मदद से एक क्लिक पर युवती को मिली मदद राजकॉप सिटीजन एप की मदद से एक क्लिक पर युवती को मिली मदद
युवती से दोस्ती का दबाव बना रहा युवक हुआ गिरफ्तार, सुबह त्रिवेणी बत्ती की घटना
राजस्थान पर्यटन नीति और राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को बनाया जा रहा आसान-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
12 लाख की ऑनलाईन ठगी के मामलें में तीन साल से फरार मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार
जेएलएफ व्लादोलिद 2025: साहित्य, संस्कृति और विचारों का उत्सव
इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 में सिद्धारमैया ने राजनाथ को किया इंवाइट,
दिल्ली में ही क्यों बुलाई पंजाब के विधायकों की बैठक?
इंद्राणी मुखर्जी की विदेश यात्रा की याचिका SC ने की खारिज