सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती कार्यकर्ताओं ने मनाई, गरीबों में बांटा कंबल

By Desk
On
  सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती कार्यकर्ताओं ने मनाई, गरीबों में बांटा कंबल

वाराणसी । समाजवादी पार्टी के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृतिशेष मुलायम सिंह यादव 'नेताजी' की 85वीं जयंती शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मनाई। जयंती पर गोवर्धन पूजा समिति के कोषाध्यक्ष सीताराम यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गोवर्धनधाम पर मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षो और देश के लिए किए गए कार्यो को भी बताया। इसके बाद गरीबों में कंबल भी बांटा। इसमें जितेंद्र यादव, दिनेश यादव 'पप्पू' भोजपुरी फिल्म स्टार, संतोष पहलवान , बच्चे लाल, राजेश अहीर, जयप्रकाश यादव के साथ नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के सदस्यों ने भागीदारी की। जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह—जगह विविध कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेता अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

द्रव्यवती नदी को अधिकारियों की अकर्मण्यता ने बनाया फिर बदबूदार नाला ! द्रव्यवती नदी को अधिकारियों की अकर्मण्यता ने बनाया फिर बदबूदार नाला !
पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार ने अमानिषा नाले को हज़ारों करोड़ रुपया ख़र्च कर द्रव्यवती नदी बनायी थी जो जयपुर विकास...
हिंदुस्तान जिंक की नजर ग्रीन प्रीमियम, मल्टी-मेटल भविष्य पर
क्लब महिंद्रा ने गोवा के अकेशिया पाम्स को बनाया ऑल-वुमन-रन रिसॉर्ट
वित्तीय सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस लेने में जेन ज़ी सबसे आगे: टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस स्टडी
भारत के अकाउंटेंट्स में प्रबल हुई उद्यमशीलता की भावना
तिरंगा यात्रा 15 को, सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे शामिल:— भूपेंद्र सैनी 
Jaipur's top property website is "https://www.jdapattapro.com/“