विधानसभा उपचुनाव: आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर

By Desk
On
 विधानसभा उपचुनाव: आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार का शोर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का आज ​अंतिम दिन है। आज शाम छ: बजे चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। प्रदेश की नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी पूरी ताकत झौंक रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव जीतने के लिए सपा और भाजपा दोनों पार्टियों ने ताकत लगायी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं की हैं। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने निकले हैं। उपचुनाव में सपा व भाजपा के बीच सीधी लड़ाई देखी जा रही है। लेकिन सपा व भाजपा दोनों दल उपचुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

अन्य खबरें  बीजेपी ने मिल्कीपुर में लिया अयोध्या की हार का बदला,

जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें कुंदरकी,करहल,कटेहरी और सीसामऊ सीट सपा के पास रही है। वहीं गाजियाबाद,खैर व फूलपुर की सीट भाजपा के पास रही है। वहीं रालोद की सीट मीरापुर व मंझवा निषाद पार्टी की सीट रही है।

अन्य खबरें  महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के पार,

भाजपा को हिन्दुत्व के साथ—साथ विकासपरक योजनाओं पर भरोसा है। वहीं सपा को पीडीए की बदौलत उपचुनाव में जीत की आस लगाये है। अब देखना यह है कि 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में जनता किस दल के प्रत्याशी को चुनती है।

अन्य खबरें पापा ने मम्मी को मार डाला और शव को लटका दिया'

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि जनता मोदी व योगी के साथ है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष  अमित गोयल को बनाया भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष 
अमित गोयल कोभारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ! जयपुर शहर के पद के...
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में की जाएगी आमेर महल को एम्बुलेंस भेंट  !
दिल्ली CM की रेस में शामिल हुए रविंद्र इंद्राज सिंह और कैलाश गंगवाल समेत ये बड़े नेता
भक्तों की अपार आस्था का केंद्र बना काशी विश्वनाथ धाम
यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले सुरक्षा कड़ी
कुशीनगर मदनी मस्जिद को लेकर सीएम योगी पर बरसे अजय राय