गहलोत के शासन में ही पुलिसिंग कमजोर हुई, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं : पूनिया

By Desk
On
  गहलोत के शासन में ही पुलिसिंग कमजोर हुई, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं : पूनिया

जोधपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में भी कानून व्यवस्था कमजोर हुई है और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, उन्हें बयानबाजी से पहले सोचना चाहिए। वे आज जोधपुर प्रवास पर पहुंचे और यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

एसडीएम के साथ हुई घटना को लेकर पूनिया ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से खिलाफ भाजपा ने खूब बोला था तभी वे सत्ता से बाहर हुए है। यदि वो सवाल खड़े करते है तो उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनके शासन काल में पांच साल तक कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई थी, उन्होंने विरासत में जो दिया है, यहां की पुलिसिंग को कमजोर किया है। भाजपा ने उसे सुधारने के साथ दुरूस्त करने का काम भी किया है।

अन्य खबरें पुलिस का मूलमंत्र ‘अपराध पर नियंत्रण-समाज में सुरक्षा और विश्वास’ -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 

पूनिया ने कहा कि लोकतंत्र में हमारा जो संविधान है उसका मर्यादा से पालन करना चाहिए, हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। समाज में गरिमा और मर्यादा बनी रहनी चाहिए। लोकतंत्र में ब्यूरोक्रेसी, डेमोक्रेसी और राजनेता को मिलकर काम करना चाहिए ताकि देश प्रदेश का विकास हो सकेें। इनके संबंध भी ठीक होने चाहिए। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो। यह राजनीतिक दलों के लिए सीख है। चुनाव को लेकर पूनिया ने कहा कि बीजेपी अधिकाश सीटें जीतेगी।

अन्य खबरें  मंदिरों एवं अन्य भवनों की मरम्मत के दौरान मूलस्वरूप बरकरार रखें— उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ? आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ?
आरएएस मुक्ता राव की ओर से कथित तौर पर भुगतान ना करने पर आर्किटेक्ट भारत सैनी द्वारा आत्महत्या मामले में...
राजस्थान के मंत्रियों के लिए 13.60 करोड़ रुपए में 40 फॉच्यूनर गाड़ियां खरीदेगी सरकार !
राहुल गांधी के नित नए प्रयोग से सेवादल का हुआ बंटाधार 
संगीतमयी अंदाज़ में सजी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला ‘कल्चर डायरीज’ की अलबेली शाम !
पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स