रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : मतदाताओं में भारी उत्साह

By Desk
On

अलवर । रामगढ सहित राजस्थान की सात विधानसभा में बुधधार काे उपचुनाव के लिए मतदान हाे रहा है। जिले के रामगढ में मतदान को लेकर लोगों में सुबह से ही भारी उत्साह है। शाम 6 बजे तक वाेट डाले जाएंगे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लम्बी लाइन देखने कों मिली। लाइन में युवा, बुजुर्ग के अलावा महिलाओ की भी बड़ी संख्या थी। पहली बार मतदान करने आये युवाओं में भारी उत्साह रहा। भाजपा से यहाँ सुखवंत सिंह को और कांग्रेस से आर्यन जुबेर को प्रत्याशी बनाया गया हैं।

कई केंद्रों पर नई नवेली दुल्हन पर दूल्हे ने आकर वोट कर लोकतंत्र का फर्ज निभाया। चुनाव कों देखते हुए पुलिस और प्रशासन की और से पुख्ता इंतजाम किये गए। सभी बूथों पर क़ानून व्यवस्था के लिए अर्ध सैनिक बालो के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहे। वही इस बार मतदान केंद्रों पर मोबइल ले जाने की अनुमति मतदातो को नहीं थी। सुबह 11 बजे तक रामगढ विधानसभा में 28.97 मतदान हुआ। जो राजस्थान की सात विधानसभा उपचुनाव में सबसे अधिक था।

अन्य खबरें 2014 के बाद जो मोदी सरकार ने निर्णय लिए, वैसे निर्णय लेने की हिम्मत 2014 से पहले की सरकारें नहीं दिखा पायी -दिया कुमारी

रामगढ उपचुनाव में सुखवंत सिंह (भारतीय जनता पार्टी), आर्यन जुबेर (इंडियन नेशनल कांग्रेस), विजय सिंह (निर्दलीय),सुमन मजोका (आजाद समाज पार्टी (काशीराम), रमेश (इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी),देशबंधु (आम नागरिक युवा पार्टी) तथा जयसिंह (निर्दलीय), रामसिंह कसाना (निर्दलीय), अनूप कुमार (निर्दलीय) एवं मुकेश कुमार चौधरी (निर्दलीय) चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की प्रत्याशी सुमन मजोका ने BJP प्रत्याशी को समर्थन दिया हैं। इसलिए 9 प्रत्याशियों में ही मुकाबला हैं।

अन्य खबरें सिविल लाइंस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया मोदी सरकार का पुतला दहन !

रामगढ में हैं 2, 74, 455 मतदाता

अन्य खबरें भाजपा के स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बूथ अध्यक्ष के घर पर लगाया पार्टी का झंडा

चुनाव में 2 लाख 74 हजार 445 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिनमें से 1 लाख 45 हजार 40 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 29 हजार 405 महिला मतदाता है। रामगढ विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 आयु वर्ग के 4 हजार 733 मतदाता, 80 से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक 3 हजार 282 मतदाता, सर्विस मतदाता 625 तथा 3 हजार 665 दिव्यांग मतदाता है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 284 मतदान केंद्र बनाये गए। जिसमें 10 मॉडल मतदान केंद्र, 8 महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र व 8 युवाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र तथा 2 दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्र है। 154 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। जिसमें 5 वल्नरेबल मतदान केंद्र हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव कराने हेतु सभी 284 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग से मतदान केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर रही।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
गौरव कुमार चंडीगढ़: देश की पहली योजनाबद्ध और 'स्मार्ट सिटी' कहलाने वाली चंडीगढ़ में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की हालत...
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 'रग रग लाल है' में 'अश्वमेध' को दिखाई हरी झंडी
“मुझे बचा लो वरना ये लोग मुझे जान से मार देंगे”कह कर विवाहिता ने की आत्महत्या !
राहुल गांधी की नीतियों ने बिगाड़े कांग्रेस के समीकरण 
अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना की अधिसूचना जारी