निगम घोटाले के आरोपितों की संपत्ति होगी कुर्क, रिपोर्ट तैयार करने में जुटी पुलिस

On
 निगम घोटाले के आरोपितों की संपत्ति होगी कुर्क, रिपोर्ट तैयार करने में जुटी पुलिस

भोपाल  । प्रदेश के इंदौर नगर निगम के डैनेज विभाग में करोड़ों के घोटाले में अब आरोपितों की संपत्तियां कुर्क करने की तैयारी है। पुलिस आरोपितों की घोटाले से अर्जित की हुई संपत्तियों की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। बता दें कि आरोपितों के बैंक खातों को पुलिस ने पहले ही सीज कर दिया था। जिसमें लगभग 70 लाख रुपए की राशि होल्ड की जा चुकी है। अब इस मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

 मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम के डैनेज विभाग में करोड़ों का घोटाला सामने आया था। इस मामले में अब तक पुलिस ने 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल चार आरोपित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जिन्हें पकड़ने के लिए 12 सदस्यीय स्पेशल टीम बनाई गई है। यह टीम आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

अन्य खबरें  सेना और प्रशासन का साथ देकर दिखाएं अपनी देशभक्ति


इस मामले में डीसीपी पंकज पांडे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों की घोटाले से अर्जित की हुई संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनका कहना है कि इस मामले में हुए घोटाले की फाइलों को लेकर लगातार पुलिस बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है। आरोपितों के लॉकर और बैंक अकाउंट का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पकड़े गए आरोपितों के परिवार ने घोटाले की राशि से अगर कोई संपत्ति अर्जित की है तो उसकी भी बारीकी से जांच हो रही है। डीसीपी के मुताबिक जल्द ही जानकारी लेकर इसकी रिपोर्ट कोर्ट में संपत्ति राजसात करने के लिए प्रस्तुत की जाएगी।

अन्य खबरें ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

 

अन्य खबरें बलवान सिंह मानव को मिला इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड -2025 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान हालातों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि “वर्तमान परिस्थितियों में भारत के ऊपर...
नगरीय विकास मंत्री ने किया भवन विनियम - 2025 का शुभारम्भ
शर्म का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान को एक पलड़े में रखा-डोटासरा
एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने कौशल विकास के माध्यम से गगल में ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पाकिस्तान को दो टूक ,भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया !
नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 आवासीय योजनाओं की शुरुआत
शहीद सुरेंद्र कुमार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि