त्यागी विकास एवं कल्याण समिति ने 155 छात्र और 101 बुजुर्गों को किया सम्मानित

By Desk
On
त्यागी विकास एवं कल्याण समिति ने 155 छात्र और 101 बुजुर्गों को किया सम्मानित

हरिद्वार। उत्तराखंड त्यागी समाज विकास एवं कल्याण समिति द्वारा 155 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही समिति ने देश व समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 वरिष्ठजनों को फूलमालाएं पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

रूड़की क्षेत्र के चुड़ियाला गांव में प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी की अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रवक्ता मास्टर प्रदीप त्यागी के संचालन में आयोजित इस सम्मान समारोह में उत्तराखंड के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा आदि राज्यों से भी बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन एयर फोर्स के रिटायर एयर कमाेडोर सुरेंद्र सिंह त्यागी ने छात्रों से राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों से डिफेंस सर्विस में जाने का आह्वान करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयारी करने की बात कही। उन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए त्यागी समाज के बच्चों को सरकारी नौकरी करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र और समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अनंत त्यागी, रमन त्यागी, आदेश त्यागी तथा भागेश कुमार त्यागी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि मुकेश त्यागी ने त्यागी समाज को राष्ट्र का गौरव बताते हुए छात्रों से समाज से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता मास्टर प्रदीप खाईखेड़ी, प्रदेश महामंत्री प्रदीप त्यागी, संरक्षक जेडी त्यागी, मामचंद त्यागी, डाॅ. गजेंद्र त्यागी, डाॅ. राकेश त्यागी, सतपाल त्यागी, धीरेन्द्र त्यागी, उदय त्यागी, संजय त्यागी, नवीन त्यागी, विकास त्यागी, श्याम त्यागी, अंकुल त्यागी, दुष्यंत त्यागी, नीरज त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, योगेश त्यागी, सुभाष त्यागी, सुशील त्यागी, हरवेंद्र त्यागी, प्रिंस त्यागी, सुरेश त्यागी, प्रतोष त्यागी, नरोत्तम त्यागी, नरेश त्यागी, परमानंद त्यागी, प्रशांत, प्रियांशु, सिंधु, राम, विशाल, अमित त्यागी, चन्दन त्यागी, अमरेश त्यागी, संजीव त्यागी, विकुल त्यागी, अशोक त्यागी, विनय त्यागी, नीरज, विपिन त्यागी, भागेश त्यागी, विनोद त्यागी आदि उपस्थित रहें।

सम्मानित होने वाले बच्चों में उज्ज्वल त्यागी, देवांश भारद्वाज, आदित्य त्यागी, वासु त्यागी, डाॅ. नीतिश्री त्यागी, डाॅ. उज्ज्वल त्यागी, रिजुल त्यागी, वैष्णवी त्यागी, तरु त्यागी, गुनगुन त्यागी, गोपाल त्यागी, स्वरांजली त्यागी, शशांक त्यागी आदि प्रमुख रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

द्रव्यवती नदी को अधिकारियों की अकर्मण्यता ने बनाया फिर बदबूदार नाला ! द्रव्यवती नदी को अधिकारियों की अकर्मण्यता ने बनाया फिर बदबूदार नाला !
पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार ने अमानिषा नाले को हज़ारों करोड़ रुपया ख़र्च कर द्रव्यवती नदी बनायी थी जो जयपुर विकास...
हिंदुस्तान जिंक की नजर ग्रीन प्रीमियम, मल्टी-मेटल भविष्य पर
क्लब महिंद्रा ने गोवा के अकेशिया पाम्स को बनाया ऑल-वुमन-रन रिसॉर्ट
वित्तीय सुरक्षा के लिए टर्म इंश्योरेंस लेने में जेन ज़ी सबसे आगे: टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस स्टडी
भारत के अकाउंटेंट्स में प्रबल हुई उद्यमशीलता की भावना
तिरंगा यात्रा 15 को, सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ होंगे शामिल:— भूपेंद्र सैनी 
Jaipur's top property website is "https://www.jdapattapro.com/“