तृणमूल में शामिल हुए भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम
On
झाड़ग्राम । झाड़ग्राम में रविवार को तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी की सभा के दौरान झाड़ग्राम से विदायी भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। अभिषेक बनर्जी ने कुनार हेम्ब्रम के हाथ में तृणमूल का झंडा थामाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।
इस बार भाजपा ने झारग्राम से कुनार हेम्ब्रम को लोकसभा का टिकट नहीं दिया। उनके बदले डॉक्टर प्रणत टुडू को उम्मीदवार बनाया गया है। सांसद कुनार ने टिकट न मिलने पर पहले ही भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी थी। अंततः रविवार को उन्होंने तृणमूल का दामन थाम लिया। इस मौके पर अभिषेक ने कहा कि पिछले पांच साल से भाजपा सांसद रहे कुनार हेम्ब्रम खुद कहते हैं कि भाजपा ने अनुसूचित जनजाति को नजरअंदाज किया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Apr 2025 19:21:31
गौरव कुमार चंडीगढ़: देश की पहली योजनाबद्ध और 'स्मार्ट सिटी' कहलाने वाली चंडीगढ़ में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की हालत...
Comment List