गर्मी में कच्चे आम की मदद से बनाएं जा सकते हैं ये ड्रिंक्स

On
   गर्मी में कच्चे आम की मदद से बनाएं जा सकते हैं ये ड्रिंक्स

गर्मी के मौसम में हम सभी आम जरूर खाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कच्चे आम की मदद से कुछ ड्रिंक्स भी बना सकते हैं। कच्चे आम की मदद से बनने वाली ये ड्रिंक्स पीने में काफी टेस्टी होती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में कच्चे आम की मदद से बनने वाली कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

आम पन्ना

अन्य खबरें विधायक शर्मा ने किया राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देवी नगर में सोलर पैनल का उद्घाटन !

गर्मी में कच्चे आम की मदद से आम पन्ना घर-घर में बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री-

- 2 कच्चे आम

- 1/2 कप चीनी या गुड़

- 1 चम्मच काला नमक

- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर

- पुदीने के पत्ते

- ठंडा पानी


आम पन्ना बनाने का तरीका-

- कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें।

- ठंडा होने पर छीलकर गूदा निकाल लें।

- गूदे को चीनी या गुड़, काला नमक और भुना जीरा पाउडर के साथ मिला लें।

- मिश्रण में ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

- पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें।

कच्चे आम की आइस्ड टी

अगर आपको चाय पीने का शौक है तो आप कच्चे आम की मदद से आइस्ड टी बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

- 2 कच्चे आम

- 2 कप ब्लैक टी

- 2 चम्मच चीनी

- नींबू के टुकड़े


- पुदीने के पत्ते

- बर्फ के टुकड़े

कच्चे आम की आइस्ड टी बनाने का तरीका-

- कच्चे आमों को नरम होने तक उबालें, फिर छीलकर गूदा निकाल लें।

- आम के गूदे को चीनी के साथ चिकना होने तक मिलाएं।

- आम की प्यूरी को ब्लैक टी के साथ मिलाएं।

- अब इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।

- इसे नींबू के टुकड़े और पुदीने की पत्तियों के साथ सजाकर सर्व करें।

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

बालोतरा को नगर विकास न्यास की सौगात मिलने से जिले में विकास कार्यों को मिलेगी गति - वैभव गालरिया बालोतरा को नगर विकास न्यास की सौगात मिलने से जिले में विकास कार्यों को मिलेगी गति - वैभव गालरिया
बालोतरा के रहवासियों ने जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार
प्रदेश के लिए अमन चैन व भाईचारे की मांगी दुआएं !
मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा तथा केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया नोर्थ ईस्ट एप्रेन्टिसशिप पायलट स्कीम  की शुरूआत की
*टाटा एआईए ने वित्त वर्ष 25 के लिए ₹1,842 करोड़ का बोनस घोषित किया  
बंसल वायर का वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 36% बढ़कर ₹331 मिलियन हुआ
कार्स 24 ने जारी की अपनी पहली चालान रिपोर्ट; देश पर है चालान का बड़ा संकट
सचिन पायलट यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुए शामिल !