प्रदेश में सवा करोड भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य : मीणा

By Desk
On
   प्रदेश में सवा करोड भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य : मीणा

धौलपुर । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक मोतीलाल मीणा बुधवार को धौलपुर पंहुचे। अपने प्रवास के दौरान मीणा ने धौलपुर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के जिलास्तरीय सदस्यता अभियान का आगाज किया।

इस मौके पर मीणा ने कहा कि भाजपा आज भारत ही नहीं,बल्कि विश्व का सबसे बडा राजनीतिक संगठन है। दिल्ली में अभियान का आगाज होने के साथ ही अब प्रदेश तथा जिला स्तर पर सदस्यना अभियान शुरू किया गया है। सदस्यता अभियान तीन प्रकार से चलेगा सभी कार्यकर्ताओं को मिस कॉल क्यूआर कोड के माध्यम से एवं भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से सदस्य बनाना है। प्रदेश में भाजपा के सवा करोड तथा धौलपुर जिले में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों के समर्पण तथा समन्वय तथा आमजन तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पंहुचाकर लक्ष्य से अधिक लोगों को भाजपा से जोडा जाएगा।

अन्य खबरें राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहुंचे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में

भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीअपने अपने बूथ पर जाकर अधिक से अधिक सदस्यता कर अपने लक्ष्य तक पहुंचें। हम सभी कार्यकर्ताओं को हर समाज के तबके तक एवं ढाणी ढाणी तक सर्व स्पर्शी एवं सर्वव्यापी सदस्यता अभियान चलाना है भारतीय जनता पार्टी की अधिक से अधिक सदस्य बनाकर अपने जिले को राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ जिला बनाना है। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक धीर सिंह जादौन ने बताया कि जिले में सदस्यता अभियान को लेकर के जिला स्तर, मंडल स्तर, शक्ति केंद्र स्तर तथा बूथ स्तर पर टीम बनाकर कार्यशाला संपन्न हो चुकी है। जिले में कुल 920 बूथों पर दो लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य का हासिल किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह बघेल, भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाहा, विवेक सिंह बौहरा एवं सह प्रभारी राजू गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें 2800 से अधिक प्रसव कर जीवन रचने वाली सुवा दाई मां मातृ सेवा की जीवंत प्रतिमा: -दिया कुमारी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान हालातों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि “वर्तमान परिस्थितियों में भारत के ऊपर...
नगरीय विकास मंत्री ने किया भवन विनियम - 2025 का शुभारम्भ
शर्म का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान को एक पलड़े में रखा-डोटासरा
एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने कौशल विकास के माध्यम से गगल में ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पाकिस्तान को दो टूक ,भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया !
नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 आवासीय योजनाओं की शुरुआत
शहीद सुरेंद्र कुमार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि