हर घर तिरंगा अभियान: योगमय प्रस्तुति के साथ बच्चों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली

By Desk
On
  हर घर तिरंगा अभियान: योगमय प्रस्तुति के साथ बच्चों ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली

जयपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व राजधानी जयपुर में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए। साथ ही बच्चों ने तिरंगा साइकिल रैली निकाल कर तिरंगा झंडा वितरण किया। इसके अलावा योगधरा की ओर से योगमय प्रस्तुति दी गई। जिसमें योग संस्थान की सभी महिलाओं ने भाग लिया।

नृत्यम इवेंट प्लानर निदेशक काजल सैनी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर सोड़ाला के रामनगर में तिरंगे के प्रति आमजन में गौरव की भावना उत्प्रेरित करने के लिए छोटे-छोटे बच्चो की ओर से तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। यह तिरंगा साईकिल रैली भारत माता की जय के उद्घोष के बीच मुख्य मार्गों होते हुए निकली। बच्चों ने कर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागृत किया और साथ ही सभी लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया। इस अभियान के तहत ही योगधरा की ओर से योगमय प्रस्तुति दी गई। जिसमें योग संस्थान की सभी महिलाओं ने तिरंगा की वेशभूषा भाग लिया।

अन्य खबरें आदिवासी समाज को गुमराह करने वाले सांसद ने आदिवासियों के विकास के लिए संसद में नहीं की चर्चा:— मदन राठौड़ 

काजल सैनी ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। बच्चे हाथों में तिरंगा रिबन बांधे एवं तिरंगा हाथ में थामे हुए आमजन को देश प्रेम की भावना एवं देश गौरव बढ़ाने का संदेश दे रहे थे।

अन्य खबरें उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का लोकार्पण एवं बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ? आर्किटेक्ट भारत सैनी आत्महत्या मामले मैं 41 लाख नगद रुपए में समझौता ?
आरएएस मुक्ता राव की ओर से कथित तौर पर भुगतान ना करने पर आर्किटेक्ट भारत सैनी द्वारा आत्महत्या मामले में...
राजस्थान के मंत्रियों के लिए 13.60 करोड़ रुपए में 40 फॉच्यूनर गाड़ियां खरीदेगी सरकार !
राहुल गांधी के नित नए प्रयोग से सेवादल का हुआ बंटाधार 
संगीतमयी अंदाज़ में सजी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला ‘कल्चर डायरीज’ की अलबेली शाम !
पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स