मुख्यमंत्री योगी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

By Desk
On
 मुख्यमंत्री योगी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा निकालने वाले उत्साही कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी घरों पर तिरंगा लहराया जाएगा। उनके साथ इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

यात्रा रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि दो वर्ष पहले आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर पंच प्रण का संकल्प लिया था। हर घर तिरंगा के माध्यम से भारत के आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा लहराने का काम किया था। मुझे प्रसन्नता है कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। गत वर्ष भी अमृत कल के प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया गया था।

अन्य खबरें  युवा किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं। युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। तमाम सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द्वारा भी इस अभियान में सहभागिता की जा रही है।

अन्य खबरें  वसुधैव कुटुम्बकम् के सनातन भाव से कर दिया दीप्त : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। आज हम सब लखनऊ महानगर की तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर एक बार फिर से आपके इस उत्साह के लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं। पुरी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद करता हूं कि 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी घरों पर तिरंगा होगा।

अन्य खबरें  सरकार के '1090 मॉडल' अपनाने पर अखिलेश यादव ने जताई खुशी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित