हेल्थ के लिए कौन-सा सबसे अच्छा है, सूखा या ताजा नारियल?

By Desk
On
  हेल्थ के लिए कौन-सा सबसे अच्छा है, सूखा या ताजा नारियल?

नारियल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। नारियल में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यह कई तरह की समस्याओं और बीमारियो से बचाव करता है। नारियल खाने से शरीर को पोषण मिलता है। नारियल के प्रयोग सूखा (ड्राई) और ताजा (फ्रेश) दोनों तरह से किया जाता है। आइए जानते हैं ताजा और सूखा नारियल के बीच अंतर और उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, नारियल क्या है?

आयुर्वेद में ताजा नारियल को मधुर, शीतल, फैट्स, वातपित्त को कम करने वाला और कब्ज को दूर करने में कारगर बताया गया है। फ्रेश नारियल की तासीर ठंडी होती है और इसका प्रयोग ताजगी और शीतला के लिए किया जाता है। वहींस सूखें नारियल की तासीर गर्म होती है और इसका इस्तेमाल शरीर को गर्मी प्रदान करने के लिए होता है। ड्राई नारियल पाचन में मुश्किल होता है और कब्ज का कारण बन सकता है। सूखे नारियल में गुरु, स्निग्ध, बलकारक और रुचिकारक बताया है। इसका सेवन लोगों को शरीर की तासीर और मौसम के अुनसार करना चाहिए।

फ्रेश कोकोनट के फायदे

- ताजा नारियल स्किन को नमी देता है और उसे सॉफ्ट बनाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है।

- ताजा नारियल में फाइबर पाया जाता है जो पाचन की समस्या को बेहतर करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।

- ताजे नारियल में कई पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर को एनर्जी देता है। इसके साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

- नारियल में पाए जाने वाला हेल्दी फैट्स हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

ड्राई कोकोनट के फायदे

- सूखे नारियल में सबेस ज्यादा कैल्शियम और मैग्नीशियम सबसे ज्यादा होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखता है।

- सूखा नारियल एनर्जी के लिए सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है क्योंकि यह थकान दूर करता है।

- सूखा नारियल स्किन को पोषण देता है और बालों को भी मजबूत करता है।

- ड्राई कोकोनट शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत सैन्य ऑपरेशन पर अमेरिका के दखल से पूरा देश चिंतित है -अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान हालातों पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि “वर्तमान परिस्थितियों में भारत के ऊपर...
नगरीय विकास मंत्री ने किया भवन विनियम - 2025 का शुभारम्भ
शर्म का विषय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत और आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान को एक पलड़े में रखा-डोटासरा
एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने कौशल विकास के माध्यम से गगल में ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि पाकिस्तान को दो टूक ,भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया !
नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 आवासीय योजनाओं की शुरुआत
शहीद सुरेंद्र कुमार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि