जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का लोकार्पण

By Desk
On
  जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का लोकार्पण

जोधपुर । जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क का शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोकार्पण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौजूद रहे।

इस माैके पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि संविधान की जानकारी सभी को होनी चाहिए इसलिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालयाें में संविधान पार्क बनवाए। संविधान की मूल प्रति के आधार पर उन्होंने सबसे पहले राजभवन में संविधान पार्क बनवाया। जिसे देखने के लिए अच्छी संख्या में लोग आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसलिए विश्वविद्यालय में भी संविधान पार्क बनवाए गए हैं। लगभग सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बन गए हैं। पूरे भारत में सबसे पहले पहल राजस्थान में की गई। सभी विश्वविद्यालय में, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जब भी वो जाते हैं तो संविधान की मूल उद्देशिका और कर्तव्यों का पाठ कराया जाता है, जिससे लोगों को संविधान के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका में पूरे भारत की संस्कृति समाहित है।

अन्य खबरें प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ED की रेड

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग पेंशन ना मिलने पर भटक रहे बुजुर्ग-विधवा और दिव्यांग
गौरव कुमार चंडीगढ़: देश की पहली योजनाबद्ध और 'स्मार्ट सिटी' कहलाने वाली चंडीगढ़ में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की हालत...
जेईई मेन 2025 परिणाम:  परिणामों में टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स
आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर के 18 आईआईटी के रजिस्ट्रार्स
महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 'रग रग लाल है' में 'अश्वमेध' को दिखाई हरी झंडी
“मुझे बचा लो वरना ये लोग मुझे जान से मार देंगे”कह कर विवाहिता ने की आत्महत्या !
राहुल गांधी की नीतियों ने बिगाड़े कांग्रेस के समीकरण 
अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना की अधिसूचना जारी