प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास के निधन पर मुख्यालय पर शोक सभा 

On
प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास के निधन पर मुख्यालय पर शोक सभा 

जयपुर, 05 मई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास के दु:खद निधन के पर प्रदेश कांग्रेस  मुख्यालय पर शोक सभा आयोजित कर स्व. डॉ. गिरिजा व्यास को शोकाकुल कांग्रेसजनों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
 
 प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने स्व. डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि डॉ. व्यास का असमय निधन ना सिर्फ कांग्रेस के लिये बल्कि देश के लिये एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. व्यास ने राजनीति सेवा के लिये चुनी और जीवनपर्यन्त महिलाओं तथा समाज के पिछड़े तबके के उत्थान के लिये कार्य करती रहीं। उन्होंने कहा कि डॉ. गिरिजा व्यास ने लम्बे समय तक  प्रदेश कांग्र्रेस  के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि जो संगठनात्मक कार्य की मिसाल डॉ. व्यास ने प्रस्तुत की है उसकी बराबरी करना किसी के लिये सम्भव नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेसजनों का दायित्व है कि इस संकल्प के साथ जायें कि  डॉ. व्यास ने जो मार्ग हमें दिखाया है उस पर चलते हुये उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा कि स्व. डॉ. गिरिजा व्यास द्वारा केन्द्रीय मंत्री, सांसद, महिला आयोग की चेयरमेन तथा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में जो कार्य किये वे सदैव कांग्रेसजनों के लिये प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय रहेंगे।
 
नेता प्रतिपक्ष  टीकाराम जूली ने स्व. डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि डॉ. व्यास का जीवन एवं उनके कार्य सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. व्यास के साथ कुछ वर्षों पूर्व कार्य करने का मौका मिला, उस वक्त उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला तथा किस प्रकार सभी को साथ लेकर चला जाता है और नये लोगों को संरक्षण प्रदान किया जाता है, यह सीख उन्होंने दी। 
 
शोक सभा में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरमेन डॉ. अर्चना शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह एवं पूर्व कुलपति व विचार विभाग के पूर्व चेयरमेन  नरेश दाधीच ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने स्व. डॉ. गिरिजा व्यास के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

बालोतरा को नगर विकास न्यास की सौगात मिलने से जिले में विकास कार्यों को मिलेगी गति - वैभव गालरिया बालोतरा को नगर विकास न्यास की सौगात मिलने से जिले में विकास कार्यों को मिलेगी गति - वैभव गालरिया
बालोतरा के रहवासियों ने जताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार
प्रदेश के लिए अमन चैन व भाईचारे की मांगी दुआएं !
मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा तथा केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया नोर्थ ईस्ट एप्रेन्टिसशिप पायलट स्कीम  की शुरूआत की
*टाटा एआईए ने वित्त वर्ष 25 के लिए ₹1,842 करोड़ का बोनस घोषित किया  
बंसल वायर का वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 36% बढ़कर ₹331 मिलियन हुआ
कार्स 24 ने जारी की अपनी पहली चालान रिपोर्ट; देश पर है चालान का बड़ा संकट
सचिन पायलट यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में हुए शामिल !