सांसद सुभाष बराला का कांग्रेस पर तंज,
चंडीगढ़। हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि इस बार भाजपा की बड़ी जीत होने जा रही है। उनका कहना है कि हरियाणा में अब ट्रिपल इंजन सरकार बनने की ओर बढ़ रहा है, जिससे प्रदेश का विकास और भी तेज गति से होगा।
निकाय चुनाव में कांग्रेस गायब, भाजपा पूरी मजबूती से लड़ रही चुनाव : सुभाष बराला
सुभाष बराला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की भूमिका कहीं नजर ही नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ रही है, जहां पार्टी के सीनियर नेता, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष खुद प्रचार में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा हालत पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है। कांग्रेस की निष्क्रियता का सबसे बड़ा उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा,हरियाणा में इस समय बजट सत्र चल रहा है, लेकिन कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन पाई है। विपक्ष का नेता ना होना, इससे बड़ी शर्म की बात कोई और नहीं हो सकती।
हरियाणा का बजट : जनकल्याण को प्राथमिकता देगा सरकार
हरियाणा में बजट को लेकर भी सुभाष बराला ने बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से जनकल्याण पर केंद्रित रहेगा। भाजपा सरकार ने हमेशा जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं, और इस बार भी बजट ऐसा होगा जो सामाजिक उत्थान और प्रदेश के विकास को गति देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवा, किसान, व्यापारी और मजदूर वर्ग के लिए विशेष योजनाएं लेकर आएगी, जिससे सभी वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।
निकाय चुनाव में भाजपा की तैयारी और आत्मविश्वास
सुभाष बराला ने इस बात पर भी जोर दिया कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है।
Comment List