एक्स' के खिलाफ साइबर हमला,

By Desk
On
   एक्स' के खिलाफ साइबर हमला,

 नई दिल्ली । 'एक्स' यूजर को सोमवार को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एक्स पर यूजर कुछ भी सर्च नहीं कर पा रहे थे। इसके पीछे क्या वजह थी, वह भी सामने आई है। बताया गया है कि एक्स पर साइबर अटैक हुआ था। जिसकी वजह से सारी सेवाएं ठप हो गई थीं। इस बात की जानकारी 'एक्स' प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क 'एक्स' पर पोस्ट कर द‍िया।
पोस्ट में उन्होंने लिखा, "एक्स पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ, इसके पीछे के लोगों का पता लगाया जा रहा है। हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था। या तो एक बड़ा, समन्वित समूह और/या एक देश इसमें शामिल है। इसका पता लगाया जा रहा है। एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली।

एक यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, "क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो। आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है।

अन्य खबरें  टी-शर्ट के कारण नहीं चल सकी संसद की कार्यवाही

एक्स के डाउन होने के बाद अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी साझा करते हुए यूजर नजर आए। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया यूजर शिकायतें दर्ज करते हुए नजर आए।

अन्य खबरें CM रेखा दिल्लीवालों का दिल जीतने में सफल, पूरा करेंगी एक और वादा..

एक्स को अक्टूबर 2022 में मस्क ने अधिग्रहित किया था। एक्स को खरीदने के बाद मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई थी। कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला गया।

अन्य खबरें  42 प्रतिशत आरक्षण का राहुल-प्रियंका गांधी ने किया समर्थन

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित