नारीशक्ति बढ़ी, 1.13 लाख महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी

By Desk
On
  नारीशक्ति बढ़ी, 1.13 लाख महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी

नई दिल्ली । भारतीय रेल को दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक माना जाता है, जिसमें कुल 12 लाख 30 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से एक लाख 13 हजार से अधिक महिला कर्मचारी हैं, जो रेलवे के संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला कर्मचारियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और यह एक सकारात्मक संकेत है कि महिलाओं ने रेलवे जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को कई क्षेत्रों में प्रोत्साहन और समर्थन मिला है, और भारतीय रेलवे भी इस बदलाव से अछूता नहीं है। महिलाओं ने रेलवे के कई जटिल कार्यों को सफलतापूर्वक अपनाया है। खासकर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर और रेलवे सुरक्षा बल जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में महिलाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। साल 2014 में भारतीय रेलवे में महिला कर्मचारियों का अनुपात केवल 6.6 फीसदी था, जो अब 2024 तक बढ़कर 8.2 फीसदी हो गया है। इस वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि महिला कर्मचारी रेलवे के विभिन्न कार्यों में अपनी मेहनत और समर्पण से महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

वर्तमान में भारतीय रेलवे में 2,162 महिला लोको पायलट सेवा में हैं, जो ट्रेनों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा, 794 महिला ट्रेन मैनेजर (गार्ड) भी विभिन्न ट्रेनों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। रेलवे के स्टेशन मास्टर के पद पर भी 1,699 महिलाएं कार्यरत हैं, जो भारतीय रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारतीय रेलवे के कार्यालयों में 12,362 महिलाएं कार्यरत हैं, जबकि 2,360 महिला सुपरवाइजर और 7,756 महिला ट्रैकमैन के रूप में कार्य कर रही हैं। महिला टीटी/सीसी की संख्या 4,446 है। इसके अलावा, देश भर के विभिन्न स्टेशनों पर 4,430 महिलाएं 'पॉइंट्स मैन' के रूप में काम कर रही हैं।

अन्य खबरें  महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलने का इंतजार,

 

अन्य खबरें  किसानों के नाम पर हो रही साजिश: मुख्तार अब्बास नकवी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित