दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू होने पर बोले जेपी नड्डा

By Desk
On
   दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू होने पर बोले जेपी नड्डा

नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। दिल्ली कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने महिला समृद्धि योजना लागू करने की घोषणा करते हुए कहा, "मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।"

उन्होंने कहा, "मैं 'आपदा' को बता दूं कि हम सत्ता में आए हैं और नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में काम करना शुरू किया है। मैं महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देना चाहता हूं और महिला समृद्धि योजना के लिए भी बधाई देना चाहता हूं। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट ने इसे लागू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हम दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत हर महिला को 2,500 रुपये देंगे। आज मुझे खुशी है कि दिल्ली कैबिनेट में भी इसकी मंजूरी मिल गई। इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री मोदी जी को बधाई देता हूं।"

अन्य खबरें  एक्स' के खिलाफ साइबर हमला,

जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार का फोकस महिलाओं का विकास है। प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब नारी शक्ति का विकास होता है, तो दुनिया का विकास होता है। इसलिए नारी शक्ति को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी हमेशा मूलरूप में मानकर आगे चली है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के माध्यम से जो काम यूपीए और अन्य दल तीन दशकों में नहीं कर पाए, मोदी सरकार ने सिर्फ तीन दिन में करके दिखाया है। आज राज्यसभा और लोकसभा में सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा से हैं।

अन्य खबरें  PM मोदी ने महाकुंभ को बताया महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मोड़,

उन्होंने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं है, वह घर आगे बढ़ नहीं सकता। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं है, वह देश आगे नहीं बढ़ सकता। पीएम मोदी ने इस बात को समझा और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया। लगभग छह करोड़ एमएसएमई में से करीब 2.5 करोड़ पंजीकृत एमएसएमई महिला स्वामित्व वाले हैं। पहले महिलाएं खुले में शौच करने को मजबूर थीं। 'इज्जत घर' से 12 करोड़ महिलाओं को वह सम्मान और सशक्तिकरण मिला, जिसकी वे हकदार हैं।

अन्य खबरें  औरंगजेब की कब्र हटाना चाहती है तो इसे जरूर हटाए : प्रियंका चतुर्वेदी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को सबल बनाने का काम किया। उज्ज्वला योजना सिर्फ गैस का सिलेंडर नहीं था, यह नारी शक्ति के सशक्तिकरण का स्वरूप था। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनाकर सरकार ने महिलाओं को इज्जत से जीने का अधिकार दिया। आज महिलाएं सेना में अधिकारी के रूप में काम कर रही हैं। मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित