बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जारी है अभियान...

By Desk
On
 बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जारी है अभियान...

बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चला रही है। आज दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के वसंत कुंज स्थित जय हिंदी कैंप में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने काली बाड़ी मार्ग के पास जेजे कॉलोनी इलाके में सत्यापन अभियान चलाया था। संगम विहार और मंदिर मार्ग में भी इस तरीके का अभियान चलाया जा चुका है। 

सब-इंस्पेक्टर रवि मलिक ने बताया कि हम उनके सत्यापन के लिए उनके सभी पहचान-पत्र मांगते हैं। अगर हमें कोई संदिग्ध लगता है, तो उसके पहचान-पत्र सत्यापन के लिए उसके संबंधित जिलों में भेज दिए जाते हैं। अगर हमें कोई अवैध रूप से यहां रहता हुआ मिलता है, तो उसे निर्वासित कर दिया जाता है। उसके सभी विवरणों का सत्यापन किया जाता है। इस वर्ष जनवरी में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए एक विशेष मिशन शुरू करने का निर्देश दिया था।

अन्य खबरें  क्या है इस पवित्र स्थान का इतिहास ?

दिल्ली चुनाव में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का मुद्दा खूब उठा था। भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही इसके खिलाफ अभियान में तेजी देखी जा रही है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को राजधानी में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं सहित अनधिकृत प्रवासियों से निपटने के दौरान स्पष्ट और त्वरित कानूनी दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "फिलहाल, उन कॉलोनियों में ऑडिट किया जा रहा है, जहां बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की बड़ी आबादी रहती है। 

अन्य खबरें  सांसद सुभाष बराला का कांग्रेस पर तंज,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित