नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन प्रधान कार्यालय जीएलओ शाखा महिला विंग ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

On
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन प्रधान कार्यालय जीएलओ शाखा महिला विंग ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

 

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन प्रधान कार्यालय जीएलओ शाखा महिला विंग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनडब्ल्यूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर, श्रीमती निष्ठा पूरी वित्त सलाहकर एवं मुख्य लेखाधिकारी, डॉक्टर अंजू भारती उप मुख्य चिकित्सा निदेशक, माधुरी सिंह उप मुख्य सिंगनल एवं दूरसंचार इंजी, अनीता गौरा उप मुख्य विद्युत इंजीनियर, भारती भारद्वाज उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, सहायक महासचिव मीना सक्सेना , शाखा सचिव राजीव सारण, शाखा अध्यक्ष प्रेम नारायण द्वारा कॉम मणिबेन कारा के चित्र पर माला पहनकर व दीप प्रज्वलित कर किया। महामंत्री ने अपने उद्घाटन भाषण में महिलाओं के महत्व और यूनियन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं न केवल घर और परिवार की देखभाल करती हैं, बल्कि वे समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निष्ठा पुरी ने अपने उदबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और समाज में अपनी पहचान बनानी चाहिए। उन्होने गीत के साथ अपना उदबोधन समाप्त किया। 
कार्यक्रम में महिलाओं पर एक नाटक सहित कई मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मेघा उबाना, लक्ष्मी धाबाई, जमना कंवर, जयश्री शर्मा, हशुं नरूका, रेखा सोलोमन, पारुल माथुर, सोनल माथुर, दीप्ति माथुर, विभा तापड़िया, चांदनी सिंघल, साधना मीना, अनुसुया परिहार, सीमा शर्मा आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों में नृत्य, गायन, कविता पाठ और अन्य कला रूपों को शामिल किया गया था।
कार्यक्रम का संचालन आरती अग्रवाल ने किया, जिन्होंने अपने कुशल संचालन से कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
शाखा सचिव राजीव सारण ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर हैं। उन्होने शाखा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत मे समस्त महिलों को स्मृति स्वरूप भेंट दी गई। 
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पवन जुनेजा, नारायण सिंह, धर्मेश बैरवा, नूतन प्रजापति, उत्तम बाथरा, मनोज मीणा, शंकर यादव, महेश बोहरा, शिव कुमार, विक्रम सिंह आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

अन्य खबरें तेज प्रताप यादव के आदेश पर नाचने वाले सिपाही के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News