श्रीदेवी की मर्जी के बिना फिल्मी दुनिया में आई थीं जाह्नवी कपूर,

By Desk
On
   श्रीदेवी की मर्जी के बिना फिल्मी दुनिया में आई थीं जाह्नवी कपूर,

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं। उनको फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 7 साल बीत चुके हैं। जान्हवी कपूर आज बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को जमकर टक्कर देती हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के चलते उन्होंने लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार

मुंबई में 06 मार्च 1997 को जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ था। इनके पिता बॉलीवुड के फेमस फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। वहीं मां का नाम श्रीदेवी था। दिवंगत श्रीदेवी इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से थीं, जिन्होंने अपने समय में बड़े-बड़े मेल सुपरस्टार्स को टक्कर दी है। श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। 

अन्य खबरें  करीना ने जोकर बनकर राज कपूर को दिया ट्रिब्यूट

फिल्मी करियर

अन्य खबरें वडोदरा कार एक्सीडेंट पर Janhvi Kapoor का रिएक्शन

बता दें कि महज 20 साल की उम्र में जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने साल 2018 में शशांक खैतान के निर्देशन में बनी 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा ईशान खट्टर नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और यह फिल्म हिट साबित हुई। एक्ट्रेस ने अपने 7 साल के फिल्मी करियर में करीब 10 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से अधिकतर फिल्मों को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

अन्य खबरें  बॉलीवुड ने मेरे खिलाफ साजिशें रची हैं...

उतार चढ़ाव भरा रहा फिल्मी करियर

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं, जोकि नेटफ्लिक्स पर नजर आई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' में नजर आईं, जोकि हिट साबित हुई थी। साल 2021 में जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट राजकुमार राव नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। 

इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म 'देवरा' में नजर आई थीं, इस फिल्म में उनके साथ जूनियर NTR के साथ स्क्रीन साझा करती दिखीं। जूनियर NTR और जाह्नवी कपूर के अलावा सैफ अली खान भी इस फिल्म में थे। वहीं जाह्नवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'उलझ' जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं।

 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित