बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले पवन सिंह

By Desk
On
   बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले पवन सिंह

अभिनेता और गायक पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जमशेदपुर में पवन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जब पवन सिंह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह तो समय बताएगा, फिलहाल वह कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जीत से ज्यादा चर्चा उनकी हार की हो रही है।

पवन सिंह ने यह बयान मंगलवार को झारखंड के जमशेदपुर में एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी रोहतास से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। सिंह ने भोजपुरी में कहा, लड़ेंगे ना भैया, जब कदम रख दे लेने बानी, तब पीछे ना हटब।’’ साल 2024 में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। तब वह भाकपा माले उम्मीदवार राजा राम सिंह से पराजित हो गए थे।

अन्य खबरें  Akshay Kumar और Shilpa Shetty एक साथ स्टेज पर धमाल मचाने आए

पूर्व में सिंह भाजपा में थे। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था, जिसे उन्होंने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया था। फिर उन्होंने राजग के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ काराकाट में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने 22 मई, 2024 को सिंह को “पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की छवि खराब करने” के लिए निष्कासित कर दिया था। 

अन्य खबरें  अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टार 'पुष्पा 3' 2028 में रिलीज होगी,

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान पवन सिंह के भाजपा के संपर्क में होने के बारे में पूछे जाने पर कहा था, दिलीप जायसवाल एक ऐसा अध्यक्ष है जो सबको साथ लेकर पार्टी चलाएगा।

अन्य खबरें  अनुपम खेर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना नहीं था आसान,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News