सांसद निशिकांत दुबे का हेमंत सोरेन सरकार पर जुबानी हमला,

By Desk
On
   सांसद निशिकांत दुबे का हेमंत सोरेन सरकार पर जुबानी हमला,

रांची । गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के हजारों स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने और रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट देने के कथित आदेशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''झारखंड अब इस्लामिक राज्य है। झारखंड सरकार खुद मानती है कि 648 विद्यालयों में छुट्टी रविवार के बदले शुक्रवार को होती है। 2007 में यह आदेश कांग्रेस की सरकार में ही लागू हुआ था।''

भाजपा सांसद ने यह मुद्दा संसद में 2 अगस्त, 2024 को शून्य काल के दौरान उठाया था। इस पर केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने को कहा था। झारखंड सरकार ने इस पर केंद्र को 10 जनवरी, 2025 को लिखित जवाब भेजा है।

अन्य खबरें  चंडीगढ़: केंद्र के साथ बैठक पर किसान नेता भूपेंद्र सिंह बोले,

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने झारखंड सरकार से मिले जवाब का हवाला देते हुए निशिकांत दुबे को सूचित किया है कि एकीकृत बिहार के समय झारखंड के कुल 648 विद्यालयों को उर्दू विद्यालय के रूप में चिन्हित किया गया है और झारखंड सरकार की ओर से सितंबर, 2007 में जारी एक आदेश के जरिए इन स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी की जाती है।

अन्य खबरें  लोकसभा में कीर्ति आजाद का BJP पर तंज,

निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार के जवाब को गोलमोल बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे स्कूलों की संख्या हजारों में है, जिनके नाम के आगे जबरदस्ती उर्दू लगा दिया गया है और वहां शुक्रवार को छुट्टी होती है।

अन्य खबरें  सरकार ने किया 2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश,

उन्होंने इसके पहले रविवार को अपने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में भी रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मियों को विशेष छूट देने का आरोप लगाते हुए लिखा था, ''झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित