बदलते मौसम में पेट की सेहत पर पड़ता है बुरा असर,

By Desk
On
   बदलते मौसम में पेट की सेहत पर पड़ता है बुरा असर,

बदलते मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो सकते हैं। धीरे-धीरे मौसम बदलना शुरू हो रहा है। आमतौर पर लोगों को बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बीमारियां सिर्फ जुकाम-बुखार तक सीमित नहीं होती है, बल्कि इस दौरान कई लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम में आपको पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। क्योंकि इन समस्याओं को गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बदलते मौसम के कारण पेट की सेहत पर कैसा असर होता है।
बदलते मौसम का पेट पर असर

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बदलते मौसम में व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इन समस्याओं की मुख्य वजह डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव आना है। जैसे, सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिसकी वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी और कैलोरी युक्त खाने की वजह से ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य खबरें  वजन को कम करेगी किचन में मौजूद ये 3 चीजें

पेट पर बुरा असर पड़ने के कारण

अन्य खबरें  ग्लूट्स के लिए स्क्वॉट्स के अलावा करें ये एक्सरसाइज,

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए ब्लड का फ्लो पेट और आंतों में कम हो जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह से गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए ब्लड फ्लो स्किन की तरफ बढ़ जाता है। ऐसे में पाचन तंत्र में ब्लड फ्लो कम होता है और भूख की कमी और मेटाबॉलिक रेट कम होने जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं बारिश के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। ऐसे में खाने के जरिए बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं।

अन्य खबरें  पीरियड्स आने के बाद भी कंसीव नहीं कर पा रही, हो सकते हैं ये कारण

पेट की समस्या से बचने के लिए करें ये काम

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। सर्दियों के मौसम में आप कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। हालांकि यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, वजन और शारीरिक गतिविधि पर भी निर्भर करता है।

डाइट का रखें ध्यान

बदलते मौसम में बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि जंक फूड का असर सिर्फ आपके पेट ही नहीं बल्कि पूरी सेहत पर भी पड़ता है। इसलिए आपको घर का बना ताजा और पौष्टिक खाना खाना चाहिए।

एक्सरसाइज

बदलते मौसम में पेट की सेहत का ख्याल रखने के लिए आप एक्सरसाइज या योग का सहारा ले सकते हैं। व्यक्ति को फिट और हेल्दी रहने के लिए फिजिकल मूवमेंट करना जरूरी है। इसलिए आप रनिंग, वॉकिंग और योग जैसी एक्टिविटी को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

तनाव कम लें

भले ही आपको यह जानकर हैरानी हो कि तनाव बढ़ने की वजह से पेट की समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए अधिक स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। स्ट्रेस की वजह से व्यक्ति को पेट के साथ अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News