रामबाण है भीगे अखरोट का सेवन करना,

By Desk
On
  रामबाण है भीगे अखरोट का सेवन करना,

भाग-दौड़ भारी जिंदगी में हम सभी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए अच्छी डाइट जरुर लेना चाहिए। अखरोट एक सुपरफूड है। इनमें पोषक तत्वों का मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। अखरोट में कैल्शियम, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन हमारे शरीर को हेल्दी रखते हैं। गर्मियों के सीजन में लोग ड्राई फ्रूट्स के सेवन करने से बचते हैं। क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है, अखरोट को भीगाकर जरुर खाना चाहिए। भीगे अखरोट खाने से कई चमत्कारिक फायदे होते हैं। इसके सेवन से शरीर मजबूत बना रहता है, जो कई बीमारियों को दूर करता है। आइए आपको बताते हैं भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं।

भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं शरीर को फायदे

अन्य खबरें  लॉन्च हुई मोटापा घटाने और वजन कम करने वाली की दवा,

- खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर दिल से जुड़ी बीमारियां का खतरा बना रहता है। अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। रोजाना अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल से निपटने में मदद मिल सकती है।

अन्य खबरें  शुगर क्रेविंग्स को कम करने में मददगार होते हैं ये मसाले,

- जंक फूड खाने से शरीर को कई समस्याएं होने लगती है। इसलिए आपको नियमित रुप से भीगे अखरोट खाने चाहिए। यह पौष्टिक होते हैं और संतुष्ट कर सकते हैं। इसके सेवन से आपका पेटा भरा हुआ महसूस हो सकता है। इसे वजन घटाने में मदद मिलती है।

अन्य खबरें  होली पर बनाएं शुगर-फ्री गुजिया, डायबिटीज मरीज जमकर इसे खाएंगे,

- अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हेल्दी और मजबूत इम्यून सिस्टम होने पर आप खुद को बीमारियों को दूर भी रख सकते हैं।

- अखरोट खाने से आपको नींद अच्छी आएगी। इसमें मेलाटोनिन केमिकल होता है। इसके साथ ही आप सुबह और सोने से पहले भीगे हुए अखरोट खा सकते हैं, जो आपकी नींद को बेहतर करेगा।

- भीगे हुए अखरोट खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, विटामिन ई, मेलाटोनिन और पॉलीफेनोल्स नामक केमिकल्स अखरोट में प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट से हमारी स्किन को यूवी किरणों से बचाने में सहायता होती है।

 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित