यह उनकी आंतरिक समस्या, इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

By Desk
On
  यह उनकी आंतरिक समस्या, इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में हुए बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बसपा की आंतरिक समस्या है। यह देश, प्रदेश और भाजपा की समस्या नहीं है। भाजपा को जो करना चाहिए, वो हम कर रहे हैं। सरकार जो करना चाहिए, वो कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस क्या कर रही है, उससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को यहां विधानमंडल के चल रहे सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "एक नहीं, अनेक बार कह चुका हूं कि समाजवादी के मुखिया सहित सपा नेताओं को दृष्टि दोष है। उनको देखने के तरीके को सही करने के लिए किसी आंख के डॉक्टर और दिमाग में अगर कोई प्रदूषण भरा है, तो किसी दिमाग के डॉक्टर को दिखाए, तो वह लोग ठीक हो जाएंगे।"

अन्य खबरें  अद्भुत होती है काशी की ‘चिता भस्म होली’

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि वामपंथी और उदारवादी लोग हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है, इस देश में भारतीय संस्कृति पर जिसने सबसे ज्यादा प्रहार करने का अपराध किया है, वह कांग्रेस रही है और अपने को उदारवादी के रूप में दिखाने में भी कांग्रेस रही। वामपंथी सदैव भारतीय संस्कृति के विरोधी रहे हैं।"

अन्य खबरें  योगी आदित्यनाथ ने किया सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन,

ज्ञात हो कि यूपी की बसपा मुखिया मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद से अपना उत्तराधिकार छीन लिया है और उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही दो नए नेशनल को-ऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। आकाश की जगह उनके पिता और बसपा के महासचिव रहे आनंद कुमार और सांसद (राज्यसभा) राम जी गौतम को नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। 

अन्य खबरें राम मंदिर को अब नहीं मिलेगा नया मुख्य पुजारी,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित