महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपये?

By Desk
On
 महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपये?

विधायक कुलदीप कुमार ने रविवार को भाजपा पर दिल्ली की महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रही। कुलदीप ने इसे महिलाओं के साथ धोखा बताया है।

कोंडली विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान भरोसा दिलाया था कि नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में वित्तीय सहायता योजना पारित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ मार्च तक योजना शुरू करने का वादा किया था, लेकिन उसने अब तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है।

अन्य खबरें  जिस ग्रेनेड से हुआ संसद और मुंबई पर हमला,

कुमार ने कहा, 'यह (प्रस्ताव) पहली कैबिनेट बैठक में पारित नहीं हुआ। हमने सोचा कि अगर कैबिनेट में नहीं, तो विधानसभा सत्र में पारित हो जाएगा। लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान देने के बजाय भाजपा नेताओं ने पूरा सत्र अरविंद केजरीवाल को गाली देने में बिता दिया। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।'

अन्य खबरें  भड़काऊ बयान देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : शहजाद पूनावाला

'आप' विधायक ने कहा कि भाजपा को मोदी द्वारा स्वयं निर्धारित की गई समयसीमा याद होनी चाहिए और दावा किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली ने तय कर लिया है कि वह महिलाओं से किए गए प्रधानमंत्री के वादे को तोड़ेंगी। उन्होंने कहा, 'आप ने आठ मार्च (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) की तारीख नहीं दी थी। भाजपा और प्रधानमंत्री ने यह तारीख दी थी। अब रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों से किए गए प्रधानमंत्री के वादे को तोड़ने पर आमादा है।

अन्य खबरें  महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये मिलने का इंतजार,

दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने शहर की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, जबकि 'आप' ने 2,100 रुपये की पेशकश की थी। भाजपा ने चुनावों में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 48 सीटें जीत लीं। 'आप' को 22 सीट हासिल हुईं, जबकि कांग्रेस कोई भी सीट पाने में असफल रही।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित