तीन दिवसीय ब्रज होली महोत्सव का आयोजन 9 मार्च से,
डीग। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, भरतपुर व डीग के संयुक्त तत्वाधान में ब्रज होली महोत्सव 9,10 औऱ 11 मार्च को डीग, कामां व भरतपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
सँयुक्त निदेशक संजय जौहरी ने बताया कि 9 मार्च, रविवार को डीग में प्रात:10 बजे रस्साकस्सी, कबड्डी, मटका दौड़, नींबू चम्मच दौड़, बोरी दौड़ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन मेला मैदान डीग में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे मेहंदी, रंगोली व चित्रकला एवं मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन डीग महल में, सायं 4 बजे रंगीन फव्वारों का संचालन एवं स्थानीय ब्रज के लोककलाकारों व प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकारों द्वारा यथा कच्छी घोड़ी,बम वादन,मयूर नृत्य,ढोला वादन,कालबेलिया नृत्य,बहरूपिया, सह रिया नृत्य।इत्यादि की प्रस्तुति डीग महल में होगी।
उन्होंने बताया कि सायं 7 राजस्थानी लोक कलाकारों एवं साहिल सोलंकी ( सा रे गा मा फेम) द्वारा डीग महल में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जावेगी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च ( सोमवार) को कामां में प्रात:9 बजे गोकुल चंद्रमा जी मंदिर में गुलाल होली, प्रात: 10 बजे कुंज गुलाल होली, मदन मोहन जी मंदिर में, प्रात: 11बजे दूध दही और लड्डू होली, श्री राधा बल्लभ जी मंदिर में, दोपहर 2 बजे शोभायात्रा लट्ठमार होली एवं राजस्थानी लोककला कारों के साथ गोपीनाथ जी मंदिर से राधावल्लभ मंदिर तक जाएगी।
उन्होंने बताया कि सायं 4 बजे फूलों की होली एवं लठमार होली श्री राधा बल्लभ जी मंदिर, कामां में, सायं 6 बजे महा आरती एवं दीपदान, विमल कुंड, कामां में,सायं 6 बजे होरी के रसिया गायन श्री गोपीनाथ जी मंदिर में, सायं 7 बजे सांस्कृतिक संध्या में भारतीय कला संस्थान, डीग एवं इशिता विश्वकर्मा ( सा रे गा मा पा विनर) की प्रस्तुति कोट ऊपर स्टेडियम, कामां में प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 11 मार्च (मंगलवार) को भरतपुर में प्रात:9 बजे खेलकूद प्रतियोगिता रस्साकसी, कबड्डी, दौड़ ( 100 व 400 मीटर) एवं बैडमिंटन लोहागढ़ स्टेडियम , भरतपुर में, प्रात: 9 बजे से बॉलीबॉल प्रतियोगिता मास्टर आदित्येन्द्र, सी.सेकेंडरी स्कूल में, प्रात:10 बजे चित्रकला,मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता, राजकीय संग्रहालय, भरतपुर में, दोपहर 12 बजे नींबू-चम्मच एवं बोरी दौड़ प्रतियोगिता, राजकीय संग्रहालय में, दोपहर 1 बजे साफा बांधना व मूंछ प्रतियोगिता राजकीय संग्रहालय में एवं सायं 7 बजे कल्चरल इवनिंग में।
Comment List