चारुदर्शना महाराज के संयम दिवस पर धार्मिक आयोजन...
By Desk
On
दौसा। साध्वी प्रियदर्शना महाराज के 58वें संयम दिवस व साध्वी चारुदर्शना महाराज के 38वें संयम दिवस पर रविवार को महवा में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। महावीर जैन महवा ने बताया कि महाराज साहब के दीक्षा दिवस पर महवा संघ ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी। संघ के सभी महिला पुरुषों ने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। दीक्षा दिवस के अवसर पर कृष्ण गोपाल गौशाला महवा में गायों को गुड़ खिलाया गया। इस अवसर पर गायों को गुड़ खिलाने महवा संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे। महावीर जैन महवा ने बताया कि 8 मार्च को विजयवाड़ा में साध्वी आत्मदर्शना महाराज का विहार रहेगा।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Mar 2025 15:29:45
मतदान केंद्रवार मतदाता मतदान के आंकड़ों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग पर विचार-विमर्श करने को तैयार है...
Comment List