आधार में ऑथेंटिकेशन होगा आसान, नया पोर्टल हो गया लॉन्च,

By Desk
On
   आधार में ऑथेंटिकेशन होगा आसान, नया पोर्टल हो गया लॉन्च,

अब ऑथेंटिकेशन और आसानी से हो सकेगा। इसके लिए सरकार ने नया पोर्टल लॉन्च किया है। भारत सरकार ने आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल लॉन्च किया है जो ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट प्रोसेस को पहले से आसान बना देगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का नया आधार पोर्टल आधार सेवाओं में कई बड़े सुधार लेकर आएगा। मंत्रालय का कहना है कि ये आधार को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाएगा। लोगों के जीवन को आसान बनाएगा, और आधार से जुड़ी सेवाओं को और बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा। मिनिस्ट्री का कहना है कि इस नए बदलाव से सर्विस देने, और लेने वाले को भरोसेमंद ट्रांजैक्शन करने में सहायता मिलेगी। 

अन्य खबरें  अब SMS कोड की जगह QR स्कैन से होगी वेरिफिकेशन

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार के अनुसार देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था की विकास दर को बढ़ाने में आधार का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल को निर्धारित नियमों के अनुसार संस्थाओं द्वारा प्रस्तावों को प्रस्तुत करने और अनुमोदन में आसानी की सुविधा के लिए विकसित किया गाय है। कुमार ने बताया कि आधार दुनिया की सबसे विश्वसनीय डिजिटल आईडी है।

अन्य खबरें  Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च से पहले ही हुआ लीक,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News