दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

By Desk
On
  दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया


 कराची। चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन और हेनरिक क्लासेन ने हाफ सेंचुरी लगाते हुए 122 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी की। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर ग्रुप 'बी' में शीर्ष स्थान हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 38.2 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। 180 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए डुसेन ने 87 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए।

दूसरी ओर, क्लासेन ने 56 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 64 रन की तेज पारी खेलकर टीम की एक और जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 29.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

अन्य खबरें  चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले रवि शास्त्री का बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका को अब यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि सेमीफाइनल में उनका सामना भारत से होगा या न्यूजीलैंड से।

अन्य खबरें  IPL 2008 से 2025 तक: नौ बेहतरीन शख्सियत,

इस बीच, इंग्लैंड की टीम अपने तीन मैचों हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। कप्तान के तौर पर जोस बटलर का आखिरी मैच भी निराशाजनक रहा।

अन्य खबरें NZ vs PAK: पावरप्ले में 28 बॉल पर नहीं बनाया रन, 4 बल्लेबाजों का सरेंडर

इंग्लैंड की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में ही उसने 10 रन लुटा दिए। जोफ्रा आर्चर ने मैच में कुल नौ वाइड दिए। लेकिन आर्चर ने तीसरे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को 11 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। दूसरा विकेट 47 रन के स्कोर पर गिरा।

इसके बाद डुसेन और क्लासेन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी छाई रही। दोनों ने संयम से खेलने के साथ जब भी ढीली गेंद मिली, उस पर जमकर प्रहार किया।

क्लासेन ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंदों पर कुछ जबरदस्त शॉट्स खेलकर अपनी मंशा जाहिर कर दी। 23वें ओवर में उन्होंने 14 रन बटोरे। दूसरे एंड पर डुसेन ने आदिल राशिद को पहले चौका और फिर छक्का जड़कर 72 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

लक्ष्य के नजदीक पहुंचने पर डुसेन आक्रामक मूड में दिखाई दिए। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन की एक शानदार फुल टॉस को वाइड लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाया। इसके बाद, राशिद की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित