अमेरिकी यात्रा एक राजनीतिक और कूटनीतिक नाकामी : रूस

By Desk
On
  अमेरिकी यात्रा एक राजनीतिक और कूटनीतिक नाकामी : रूस

मॉस्को। रूस ने शनिवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा को कीव शासन की 'पूर्ण राजनीतिक और कूटनीतिक नाकामी' करार दिया।
मॉस्को की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के साथ ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के सार्वजनिक टकराव के बाद आई। दो देशों के नेताओं के बीच हुई तीखी बहस ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरीं।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, "रूसी पक्ष ने सभी स्तरों पर बार-बार कहा है कि वी.जेलेंस्की अनुपयुक्त, भ्रष्ट और समझौते पर पहुंचने में असमर्थ हैं। यह कीव शासन था जिसने दुश्मनी को जारी रखा।"

अन्य खबरें  रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर समझौते का संकेत...

जखारोवा ने कहा, "वाशिंगटन में अपने प्रवास के दौरान अपने बेहद असभ्य व्यवहार से वी. जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि वह एक बड़े युद्ध को भड़काने वाले के रूप में विश्व समुदाय के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।"

अन्य खबरें  अमेरिकी सरकार के शिक्षा विभाग पर लगा ताला,

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जेलेंस्की को एक ऐसा व्यक्ति बताया जो केवल उस शक्ति को बचाने के लिए जुनूनी है जिसे उसने हड़प लिया है। उन्होंने कहा, "इस उद्देश्य के लिए, उन्होंने विपक्ष को नष्ट कर दिया, एक अधिनायकवादी राज्य का निर्माण किया, अपने लाखों साथी नागरिकों को निर्दयतापूर्वक मौत के घाट उतार दिया। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में, जो कीव शासन के लिए लगातार खराब होती जा रही हैं, यह व्यक्ति जिम्मेदारी की भावना दिखाने में असमर्थ है और इसलिए युद्ध जारी रखने और शांति को अस्वीकार करने के लिए जुनूनी है।"

अन्य खबरें “कनाडा की कार्नी सरकार में मंत्री बनीं अनीता आनंद और कमल खेड़ा: एक विज्ञान तो दूसरा हेल्थ क्षेत्र से”

इससे पहले शुक्रवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस के साथ राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात एक शोरगुल वाली तीखी बहस में बदल गई।

अमेरिकी नेताओं ने जेलेंस्की पर उनकी टिप्पणियों के लिए व्हाइट हाउस और अमेरिका का अनादर करने का आरोप लगाया। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति ने उन पर आक्रमण का शिकार होने की हताशा को महसूस नहीं करने का आरोप लगाया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित