चीन-ताइवान तनाव : ताइपे का बड़ा एक्शन,

By Desk
On
   चीन-ताइवान तनाव : ताइपे का बड़ा एक्शन,

ताइपे । ताइवान ने सात विश्वविद्यालयों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन यूनिवर्सिटी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना गया और इन्हें 'चीन की राष्ट्रीय रक्षा के सात पुत्र' कहा जा रहा है।
देश के प्रमुख दैनिक 'ताइपे टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने की थी, जिसके बाद इन्हें चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंप दिया गया।

ताइवान के शिक्षा मंत्री चेंग यिंग-याओ ने शुक्रवार को कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों की रक्षा के लिए ताइवानी विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों को इन सात चीनी यूनिवर्सिटी के साथ किसी भी शैक्षणिक गतिविधि या आदान-प्रदान में शामिल होने से प्रतिबंधित किया गया है।"

अन्य खबरें  BLA का दावा 100 से अधिक लोगों को बनाया बंधक

ताइवानी मंत्री ने आगे कहा कि यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है, क्योंकि ऐसे आदान-प्रदान से "अनजाने में कई महत्वपूर्ण ताइवानी तकनीकों की चोरी हो सकती है।"

अन्य खबरें  यूक्रेनी परमाणु संयत्रों को चलाने के लिए अमेरिका तैयार

यिंग-याओ ने आगे कहा कि ये विश्वविद्यालय प्रमुख रूप से चीनी हथियार, उपकरण, विमानन, दूरसंचार, रसायन और भौतिक विज्ञान के विकास में योगदान देते रहे है।

अन्य खबरें  रुबियो-मस्क विवाद की रिपोर्ट को ट्रंप ने किया खारिज

फरवरी में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति विलियम लाइ ने कहा था कि देश में लोकतंत्र और शैक्षणिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण हैं। विश्वविद्यालयों को चीन के साथ आदान-प्रदान करते समय सतर्क रहना चाहिए।

इससे पहले, ताइवान ने दो चीनी विश्वविद्यालयों को देश में शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने से रोक दिया था, क्योंकि खबरें आई थीं कि ये संस्थान बीजिंग के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिपार्टमेंट की शाखाएं हैं।

चीन का बढ़ता प्रभाव ताइवान के लिए सुरक्षा चिंता का विषय रहा है।

ताइवान ने आरोप लगाया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपनी 'संयुक्त मोर्चा' रणनीति का इस्तेमाल खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और देश के भीतर सार्वजनिक निर्णयों को प्रभावित करने के लिए करती है।

  2020 से बीजिंग ने ताइवान के लोगों को चीन की ओर आकर्षित करने के लिए शिक्षा नीतियों का इस्तेमाल किया है, जिसमें एक नई ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली भी शामिल है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित