विटामिन डी की कमी की वजह से मुंह से आ रही है बदबू, "

By Desk
On
   विटामिन डी की कमी की वजह से मुंह से आ रही है बदबू,

मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ब्रश और माउथ वॉश करते हैं। तो वहीं कुछ लोग डेंटिस्ट के पास जाकर हर 6 महीने में चेकअप भी कराते हैं। हालांकि इसके बाद भी ऐसा होता है कि कई लोग मुंह की बदबू की समस्या से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उनको इसके पीछे का कारण नहीं पता चल पाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि किस विटामिन की कमी होने पर मुंह से बदबू आने लगती है।
क्यों आती है मुंह से बदबू

हमारे शरीर की हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए विटामिन डी काफी जरूरी होता है। लेकिन यह हमारी ओरल हाइजीन मेंटेन करने के लिए भी जरूरी होता है। क्योंकि विटामिन डी की कमी से बैक्टीरिया का बढ़ना, मसूड़ों की सूजन और मसूड़ों के संक्रमण जैसी परेशानियां हो सकती हैं। जिसके कारण मुंह से बदबू आने लगती है।

अन्य खबरें  पीरियड्स आने के बाद भी कंसीव नहीं कर पा रही, हो सकते हैं ये कारण

विटामिन डी की कमी

अन्य खबरें  ग्लूट्स के लिए स्क्वॉट्स के अलावा करें ये एक्सरसाइज,

अगर आप रोजाना ब्रश और ओरल हाइजीन को मेंटेन रखते हैं और इसके बाद भी आपके मुंह से बदबू आती है। तो यह विटामिन डी की कमी का मुख्य लक्षण है। इस विटामिन की कमी से आपको हड्डियों में दर्द, थकान और बीमार पड़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

अन्य खबरें  PCOS में बढ़ता हुआ वजन से परेशान हैं!

ऐसे करें समस्या का समाधान

विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप होता है। ऐसे में व्यक्ति को कम से कम रोजाना सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठना चाहिए।

अगर आप धूप में नहीं बैठ सकते हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।

आप अपनी डाइट में अंडे, मशरूम, मछली और दूध आदि को शामिल करना चाहिए।

वहीं पानी पीने से ओरल हाइजीन भी काफी मेंटेन रहती है।

ओरल हाइजीन है जरूरी

बता दें कि ओरल हाइजीन इसलिए भी जरूरी है कि मुंह की बदबू से परेशान होकर आप खुद असहज महसूस करते हैं। वहीं यह शरीर में होने वाली गड़बड़ियों का भी संकेत देता है। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित