हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई,

By Desk
On
   हरियाणा में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई,

चंडीगढ़ । हरियाणा कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पूर्व विधायक रामबीर सिंह समेत पांच नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते छह साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।

कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद, पार्टी ने यह फैसला लिया।

अन्य खबरें  विधानसभा में अपराध को लेकर विपक्ष का जमकर हंगामा,

निष्कासित नेताओं में पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर सिंह, फरीदाबाद से विजय कौशिक, फरीदाबाद के वार्ड 36 से राहुल चौधरी, फरीदाबाद के वार्ड 39 से पूजा रानी और रानी के पति रूपेश मलिक शामिल हैं।

अन्य खबरें  नीतीश ने विपक्ष को सदन में 'ताली' बजाकर किया शांत,

हरियाणा कांग्रेस की ओर से गई यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है। इससे पहले पार्टी ने 20 फरवरी को अगले महीने होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले 'पार्टी विरोधी' गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अपने सात नेताओं क्रमश: तरलोचन सिंह, अशोक खुराना, प्रदीप चौधरी, मधु चौधरी, राम निवास रारा, हरविंदर और राम किशन सेन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

अन्य खबरें  बिहार की कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित