भाजपा बोली 'खास आदमी' तो ‘आप’ ने दावे को किया खारिज

By Desk
On
   भाजपा बोली 'खास आदमी' तो ‘आप’ ने दावे को किया खारिज

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। संजीव अरोड़ा के विधानसभा उपचुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की राज्यसभा में एंट्री की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि केजरीवाल पंजाब के जरिए राज्यसभा में एंट्री ले सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के जोर पकड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। पहले कहा गया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे और अब कह रहे हैं कि वह राज्यसभा जा रहे हैं, यह भाजपा का बहुत ही गलत तरीका है। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, लेकिन वह (भाजपा) केजरीवाल को एक सीट से जोड़कर हमारी पार्टी को नीचा दिखाना चाहते हैं।

अन्य खबरें  धनखड़ से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे पीएम मोदी, जाना हालचाल

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल अपने आप को आम आदमी कहते थे, लेकिन वह खास आदमी हैं। वीवीआईपी कल्चर के बिना सत्ता में रहना उनके लिए बड़ा मुश्किल है। हालांकि, यह सच है कि भ्रष्टाचार, झूठ और सत्ता उनकी राजनीति का अहम हिस्सा है।"

अन्य खबरें  सुनीता विलियम्स की वापसी से पहले पीएम मोदी ने लिखा पत्र,

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने के सवाल पर कहा, "पहले यह कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह (केजरीवाल) राज्यसभा जाएंगे, यह दावा पूरी तरह से गलत है। केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं और वह किसी एक सीट तक सीमित नहीं हैं।

अन्य खबरें  भारत ने 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा किया पार,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित