बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार,

By Desk
On
   बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार,

पटना । बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार की शाम हो सकता है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सभी सात मंत्री भाजपा कोटे से बनाए जाएंगे।

भाजपा के मुताबिक, जिन लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है, उनमें दरभंगा के संजय सरावगी, जाले के जिवेश मिश्रा, साहेबगंज के राजू सिंह, सिकटी के विजय मंडल, बिहारशरीफ के सुनील कुमार, रीगा के मोतीलाल प्रसाद और अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। कहा जा रहा है कि मंत्री बनने वाले नेताओं को फोन भी जा रहे हैं।

अन्य खबरें  बिहार की कानून व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भड़कीं,

इसी बीच, बिहारशरीफ से भाजपा के विधायक सुनील कुमार ने साफ कर दिया है कि शाम चार बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। उनके पास मंत्री पद की शपथ लेने को लेकर फोन आ गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा।

अन्य खबरें  धरती पर बढ़ रहा दुर्लभ वन्यजीवों का कुनबा - मोहन यादव

दूसरी तरफ, बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का एकाधिकार है। उन्होंने 'प्रगति यात्रा' के बाद विकास की गति को और रफ्तार देने का निर्णय किया है। अगले छह महीने में बिहार में और तेज विकास लोगों को देखने को मिलेगा।

अन्य खबरें  अपनी कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता : प्रशांत किशोर

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देने को लेकर कहा कि पार्टी में 'एक व्यक्ति, एक पद' का फॉर्मूला है, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं।

उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विंटेज कार एग्जीबिशन का फीता काटकर किया शुभारंभ
देशभर से आई विंटेज कारों का दिया कुमारी ने निरीक्षण कर की हेरिटेज कार की सवारी   जयपुर, 22मार्च 2025- राजपूताना...
भाजपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं 
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
अप्रवासियों के बालकनी-सड़क पर खड़े होने की मनाही, रद्द होंगे आधार कार्ड; मामला जान पुलिस हैरान
कुरुक्षेत्र में बवाल, महायज्ञ में बासी खाना देने पर हुई गोलीबारी, इलाके में तनाव का माहौल
जीजेईपीसी के एसईजेड कॉन्क्लेव में जीएंडजे निर्यात को बढ़ावा
ऊबर ने नए फीचर्स और सेफ्टी किट के साथ मोटो को बनाया और भी सुरक्षित